फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंडपुर में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में बढ़ी विद्युत दरों के हिसाब से त्रुटि पूर्ण बिजली के बिल भेजने के विरोध में ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को झूंडपुर गांव में बढ़ी विद्युत दरों के हिसाब से बिजली के बिल पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा बिजली की दरें तो सरकार ने बढ़ा ही दी , जिसे ग्रामीण देने में सक्षम नहीं है। इसके बाद भी बिलों में गड़बड़ी करके भेजे जा रहे हैं। एक-एक व्यक्ति पर घरेलू बिल 18 से 20 हजार रुपये तक के भेजे जा रहे हैं और कुछ लोगों को लाल कार्ड भी भेज दिए हैं। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही बढ़े बिल को ठीक कराकर दोबारा नहीं भेजा तो विद्युत निगम के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में मुकेश, वेद पाल, राम कुमार, शेखर, दीपक, विदेश कुमार, वीर सेन, ओमवीर, ओमपाल, कृष्णपाल, वीरपाल, मोहित, राहुल, ब्रिजेश, सुभाष आदि रहे। इस संबंध में गैडबरा बिजलीघर के जेई राकेश कुमार ने बताया कि जिन्होंने कई-कई माह से बिल जमा नहीं किए है, उन पर अधिक बिल आए हैं और उन्हें ही लाल कार्ड भेजे जा रहे हैं। फिर भी यदि किसी बिल में त्रुटि है तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें