फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया उच्चा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया उच्चा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने सरकारी विद्यालयों में फैली अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार को रोकने के लिए क्षेत्र बौढ़ा गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विधायक सहेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बौढ़ा में पहुंचे और स्कूल की व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक ने प्रधानाचार्य से कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तथा विद्यालय में छात्रों की संख्या के रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान बच्चों को मिड-डे मिल में दिए जाने वाले भोजन की भी जांच की गई। सभी जानकारी पर्याप्त व सही दर्शाने पर विधायक ने प्रधानाचार्य की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार अपना कार्य करने की नसीहत दी। प्रधानाचार्य ने विधायक के समक्ष आ रही चुनौतियों को बताते हुए विद्यालय में एक सफाई कर्मी की मांग की। उनका कहना है कि शासन की ओर से विद्यालय में कोई सफाई कर्मी नहीं है। पूरे परिसर की सफाई उन्हें स्वयं ही जल्दी आकर करनी पड़ती है। जिस कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। विधायक ने प्रधानाचार्य की मांग को जायज करार देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में सफाई कर्मी होना आवश्यक है और स्वच्छता मिशन के चलते विद्यालयों में सफाई न होना दुर्भाग्य का विषय है। सरकार को इस तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें