फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी विद्युत दरों को लेकर किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। प्रदेश में बढ़ाई गई विद्युत दरों को लेकर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश पनप रहा है। किसानों की दाहा और बोपुरा गांव में बैठकें हुई और चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने बिजली की बढ़ी दरों पर रोक न लगाई तो किसान एकजुट होकर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा बिजली की बढ़ी दरें किसान की बदहाली का कारण बनेगी। किसान पर पहले ही बिजली, पानी, तेल पर बढ़े दामों की मार पड़ रही है। किसान को फसल तैयार करने के लिए महंगी खाद, बिजली दी जा रही है। जबकि उसकी फसलों का उसे वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। अभी तक सरकार बकाया भुगतान का ब्याज मिलों से किसान को नहीं दिलवा पाई है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही सरकार ने बिजली की बढ़ी दरों के फैसले को वापस नहीं लिया तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इसमें राजपाल सिंह, हरेंद्र, राजवीर, याकूब, जितेंद्र, मनीष, नूर इलाही, शौकत, रहीसू, महेंद्र, रमेश, महक सिंह, सूरज पाल, रामबीर, तेजपाल और महिपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें