फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडी से भरे जाएं मुख्य सेविका के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में चल रहा महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
ब्लाक अध्यक्ष शर्मिष्ठा ने मिनी आंगनबाड़ी को 18000 रुपये और सहायिकाओं को 9 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिलाने, मनमाने ढंग से मानदेय काटने पर अंकुश लगाने, मई माह में एक माह का वार्षिक अवकाश देने, मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों को आंगनबाड़ी को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर भरने, आंगनबाड़ी और सहायक को प्राथमिक पाठशालाओं की नौकरी में समायोजन में छूट और कोटा निर्धारित करने की मांग उठाई। धरने पर मौजूद आंगनबाड़ियों ने बताया पांच-छह साल से सुपरवाइजर यहां पर तैनात है, जो नियम विरुद्ध होने के साथ ही विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से प्रतिमाह बिना किसी देखरेख के पुष्टाहार उतारा जा रहा है। इसमें लाखों का गबन होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीडीपीओ सारधा ने कहा सुपरवाइजर की देखरेख में पुष्टाहार उतारा जा रहा है। सभी आरोप निराधार है। धरने पर सतबीरी, सुशीला, राजेश, सुदेश, अंजु, शशि प्रभा, नीलम, कविता, सत्यवती, बबीता, सुशीला, अमरेश, पूनम वर्मा, सुदेश, मनोज, शशि, अनिता, ज्योत्सना, अंजू, सुनीता, माया, मोनिका, शहनाज, रेखा, मंजू, साहिरा, साजिदा, सुमन, कविता, मनोज, रीतु शर्मा, पुष्पलता, बिमलेश, सत्यवती, सविता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें