फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरावेट चिकित्सकों ने समायोजित कराने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर रहे पैरा वेट पशु चिकित्सकों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना से हटाया जा रहा है। पैरा वेट पशु मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री से परेशानी को दूर करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष उदयवीर सिंह धनकड़ ने बताया पशुओं की स्वास्थ्य को सुधारने के लिए 1992 में पंडित दीनदयाल समन्वित पशु विकास योजना संचालित की थी। इसके माध्यम से शिक्षिक और बेरोजगार युवकों को प्राथमिक पशु चिकित्सा टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण दिया । उन्हें तीन सौ से पांच सौ रुपये प्रतिमाह का मानदेय और 15 सौ रुपये प्रतिमाह निर्वाहन भत्ता दिया जाने लगा। क्षेत्र में चौबीस घंटे पशु पालकों के लिए उपलब्ध रहते हैं। सरकार बदलने पर मिलने वाला मानदेय बंद हो गया है। मांग उठाई सरकार से पशु पालन विभाग में पैरा वेट को समायोजित किया जाए और 10 हजार रुपये प्रतिमाह देय दिया जाए। इसमें राजदेव शर्मा, तेजपाल सिंह मलिक, राहुल, सतीश, अमरदीप सिंह ने कार्य पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें