फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद प्रत्याशी ने व्यापारियों से मांगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर पालिका परिषद बड़ौत के रालोद के अध्यक्ष पद प्रत्याशी अश्वनी कुमार तोमर ने नगर में व्यापारियों से जनसंपर्क किया। रालोद उम्मीदवार अश्वनी कुमार ने मंडी सुल्तान गंज, भगवान महावीर मार्ग, रेलवे रोड, मैन बाजार और घनश्याम गंज मंडी में जनसंपर्क किया। इस दौरान अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग, राधेश्याम गुप्ता, नगीन चंद गुप्ता, सीता राम गुप्ता आदि ने अपने प्रतिष्ठान पर रालोद उम्मीदवार का फूल-माला से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक महक सिंह, सतेंद्र प्रमुख, रामकुमार चेयरमैन, विकास प्रधान, सुरेश मलिक, कर्नल ब्रहम पाल, सुरेश राणा, मनोज तोमर आदि मौजूद रहे। कोताना रोड़ के अलावा सैनी समाज के बीच पहुंचकर भी वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वह शहर के विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


विकास के नाम पर राकेश ने मांगे वोट
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश कुमार ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क किया। लोगों का विकास का भरोसा दिलाया। चुनाव चिह्न हल के निशान के विषय में लोगों को बताया। इस दौरान लोगों ने उम्मीदवार का स्वागत किया। राकेश कुमार ने कहा कि वह कस्बे के विकास के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए समाज में एकता और भाईचारा रहना जरूरी है। पंचायत की ओर से लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले, यही उनका लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें