फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए भवनों का अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने मतगणना और मतदान स्थलों के लिए स्कूल, कॉलेजों को अधिग्रहीत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि मतदान के लिए भवनों को अधिग्रहीत कर लिया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका बड़ौत, नगर पंचायत टीकरी, दोघट, छपरौली की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति बड़ौत में, नगर पालिका बागपत, नगर पंचायत अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी के लिए एसपीआरसी डिग्री कॉलेज, नगर पालिका खेकड़ा के लिए एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा के भवनों को 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक के लिए अधिग्रहीत किया है। इसके अलावा मतदान केंद्र और स्कूल के लिए 28-29 नवंबर तके लिए अधिग्रहीत किए हैं। 27 नवंबर को प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य और कार्यालयाध्यक्ष एसडीएम और तहसीलदार की मांग के अनुसार कमरे और फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि मतदान के दिन निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के मतदान हेतु निर्देशों एवं निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को नमूना डाक मतपत्र जारी करने हेतु डीडीओ हुब लाल प्रभारी अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें