फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता सड़कों पर उतरे, हाईवे जाम का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित 132 केवीए बिजलीघर में बृहस्पतिवार को अवर अभियंता एकत्रित हुए और अधिशासी अभियंता द्वितीय पर जेई व कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने, छुट्टी की सूचना देने पर भी अवर अभियंता का वेतन काटने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाईवे जाम करने का प्रयास किया। बाद में एसई कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अवर अभियंता पवन कुमार ने कहा कर्मचारियों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में तैनात अधिशासी अभियंता एसपी टांक के छुट्टी पर चले जाने के कारण उनकी जगह एक माह के लिए मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता भारत भूषण को अस्थायी रूप से चार्ज मिला है। चार्ज मिलते ही उन्होंनेे अवर अभियंताओं व कर्मचारियों का शोषण शुरू कर रखा है। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले अवर अभियंता विकास कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह व रविंद्र अपने एसडीओ से छुट्टी की अनुमति लेकर घर गए, इसके बावजूद अधिशासी अभियंता भारत भूषण ने उनका वेतन काट दिया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की। बाद में सभी एकत्रित होकर एसई कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन कर भारत भूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ अधिशासी अभियंता भारत भूषण ने कहा उन्हें छुट्टी की कोई सूचना नहीं दी गयी है। प्रदर्शन में राजेश, संदीप कुमार, विकास, पवन कुमार, संजीव, अंकुर, राजेंद्र, प्रदीप, राजीव, केके पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता भारत भूषण बड़ौत ने बड़ौत के जेई रविंद्र कुमार, नरेंद्र प्रताप और विकास कुमार पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की। विरोध में जिले के जेई अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन किया। जेई बागपत रामकिशन ने बताया कि उनकी मांग को मान लिया गया है। तीनों जेई पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस पर जिले के सभी जेई काम पर लौट गए हैं। रवि प्रताप, मनोज कुमार, गुलशन कुमार, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें