बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीएड विभाग में शिविर का आयोजन किया । इसमें प्रशिक्षु को योग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ डॉ. महेश कुमार मुछाल और डॉ. किरण गर्ग ने किया। शिविर में डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बीएड के प्रशिक्षु को षटकर्म की क्रियाओं के विषय में जानकारी दी । प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ. किरण गर्ग ने भी प्रशिक्षु को जानकारी दी। इसमें डॉ. रुचि गुप्ता, कविता अग्रवाल, डॉ. सतीश पाल, डॉ. सुरेश, सुनीता, डॉ. धर्मेंद्र, अचल जैन, डॉ. दीपक जैन आदि रहे।