बिनौली (बागपत)।
डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वजन कल्याण संस्था और लेंस दीप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मेें सोमवार को अंगदुपर जौहड़ी गांव में निशुल्क सिलाई-कढ़ाई का एक माह का प्रशिक्षण केंद्र शुरू हुआ।
शिविर का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वजन कल्याण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार बिने और लेंस दीप फाउंडेशन के निर्देशक कीरत सोबती, रोहित खट्टर ने किया। प्रशिक्षण में प्रथम दिन 25 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक नेहा रानी के निर्देशन में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वक्ताओं ने कहा ग्रामीण आंचल की महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्थाएं कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रबंधक किरण देवी, धर्मेंद्र कुमार, दिलबाग, देवेंद्र सिंह, डॉ. सतेंद्र कुमार, जय कुमार, सतबीर, रविंद्र कश्यप, अनिल, सोनू, ब्रजपाल, अखिल, अंकुर, सतीश, विनोद आदि रहे।