विजेता शूटरों को किया सम्मानित
बड़ौत (बागपत)। पृथ्वी रायफल क्लब एकेडमी में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह मेें मेरठ में हुई यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया ।
क्लब के अध्यक्ष चेयरमैन राम कुमार और कोच अमित राणा ने समारोह का शुभारंभ किया। चेयरमैन राम कुमार ने बताया मेरठ में 24 से 31 अगस्त तक चली यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप मेें क्लब के 20 शूटरों ने भाग लिया। इसमें 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अमित राणा ने 600 में से 587 अंक प्राप्त कर स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया। 10 मीटर एयर रायफल यूथ मैन स्पर्धा में अक्षय तोमर ने कांस्य पदक जीता। जबकि अन्य 10 निशानेबाजों ने प्री-नेशनल क्वालीफाई किया । क्लब में पहुंचने पर विजेता शूटरों को सम्मानित किया। इसमें दीपक मलिक, रजत खोखर, आशीष तोमर, सोनू मलिक, दीपक सरोहा, अंकुश, अक्षय, प्रगति, शरद पांचाल, अनिकेत, रोहित, अभिनव आदि रहे।