फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दम दिखाएंगे छह खिलाडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। डीएवी और सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली-मेवला के छात्रों का बॉक्सिंग, कबड्डी और खो-खो की मंडलीय टीम के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्कूल के बच्चों का मंडलीय टीम में चयन होने पर स्कूल प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बली-मेवला के चार खिलाड़ियों का खो-खो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। क्रीड़ा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया तीन सितंबर को खो-खो प्रतियोगिता मंडलीय स्तर की जनता इंटर कॉलेज दानपुर, बुलंदशहर में हुई। इसमें कॉलेज के आठ बच्चों ने भाग लिया । चार बच्चों का बलिया में आज होने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ । उन्होंने बताया सीनियर बालिका वर्ग में स्वाति , सब जूनियर बालिका में साक्षी, जूनियर बालक वर्ग में अनुज कुमार और कृष्ण का चयन हुआ। प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। किया। डीएवी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया चार सितंबर को कैलाश स्टेडियम मेरठ में मंडलीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई । इसमें कॉलेज के छात्र विपुल कुमार ने भाग लिया। इसमें उसने गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया। इसके अलावा कबड्डी के लिए अभिषेक शर्मा का सब जूनियर की राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ । प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर ने बताया विपुल का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष त्रिलोक चंद यादव, मूलचंद, अजयवीर, हरिओम शर्मा, विकास मानव, सुरेंद्र कुमार, कुशल चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें