फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ बली की साक्षी ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाधी गांव स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें 15 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ हुई। इसमें सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली की छात्रा साक्षी प्रथम और वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी की छात्रा प्रिया द्वितीय रही। जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जनता वैदिक इंटर कॉलेज नौरोजपुर गुर्जर का छात्र सोनू प्रथम और धनौरा इंटर कॉलेज का छात्र ललित द्वितीय रहा।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज का छात्र गौरव प्रथम और धनौरा इंटर कॉलेज का छात्र निखिल द्वितीय रहा। बालिका वर्ग की 1500 मीटर में नवजीवन इंटर कॉलेज की छात्रा तान्या प्रथम और नेहरू स्मारक बुडेढ़ा की छात्रा दीपांशी द्वितीय रही। इस दौरान तेजपाल सिंह, प्रधानाचार्य चमनलाल, मास्टर रामावतार, सुरेंद्र शर्मा, सूरज पाल, योगेश शर्मा, संजीव शर्मा, नरेश कुमार, सुदेश, अर्जुन प्रसाद, प्रवेंद्र कुमार, मांगेराम, नरेंद्र कुमार, राममोहन, रामपाल और कृष्ण का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें