फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों ने कहा कि लेकर रहेंगे हक

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक सेवक बोले, हक तो लेकर रहेंगे
विज्ञापन


बागपत। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया और कहा कि हक तो वे लेकर रहेंगे।
कर्मचारियों ने कहा कि जायज मांगों को लेकर हड़ताल की है। काफी समय से हक और अधिकारों को मांगते आ रहे हैं। फिर भी सरकार का कोई ध्यान नहीं है। जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी करना पड़ेगा तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। सुभाषचंद, देवेंद्र, रामपाल सिंह, ब्रिजेश कुमार शर्मा, ओमपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, बालिस्टर, लवकुश, विनोद उपाध्याय, राजेश शर्मा, राम सिंह, प्रदीप, दीपक, सूरजभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक वितरित नहीं होने से बढ़ी मुश्किलें
डाक सेवकों के बेमियादी हड़ताल से जरूरी दस्तावेज लोगों तक नहीं पहुंच रहे हैं। डाक घर में खाता खुलवाने के लिए परेशानी हो रही है। गांव के लोग पैन कार्ड के लिए चक्कर लगाने को मजबूर हो गए है। युवाओं का कहना है कि उनके सामने भविष्य का खतरा है। सिसाना निवासी श्याम सिंह ने बताया कि पैन कार्ड के कारण बैंक से संबंधित कार्य नहीं हो रहे हैं। हमीदाबाद उर्फ नया गांव चंदगीराम ने बताया कि डाक सेवकों की हड़ताल से गांव के लोग परेशान हैं। पोस्ट मास्टर विनोद शर्मा ने कहा कि विभाग का काम प्रभावित हो रहा है। डाक संभालनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें