फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के जवान की सैनिक सम्मान से अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नेपाल के बार्डर पर पांच दिन पहले बैरक पर पेड़ टूटकर गिर जाने से जवान अजय पांचाल की मौत हो गई थी। जवान का शव बुधवार को पैतृक गांव मवी कलां में लाया गया। गमगीन माहौल में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मवी कलां गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पांचाल का बेटा अजय पांचाल एसएसबी की 21वीं बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात था। फिलहाल उनकी तैनाती नेपाल के बार्डर पर थी। पांच दिन पहले पहाड़ खिसकने के कारण पेड़ टूटकर उनकी बैरक पर गिर गया था। हादसे में अजय पांचाल की मौत हो गई थी। जबकि कई जवान घायल हो गए थे। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। परिजन जवान के शव आने का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर मवी कलां में पहुंचा। उधर क्षेत्रीय पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। इस बारे में एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा उनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली थी।
मृतक के चाचा रामपाल ने कहा हादसे में जवान की मौत के बाद अंतिम संस्कार में अधिकारी और स्थानीय पुलिस शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा राजनीतिक दलों के लोग भी नहीं पहुंचे, यह बेहद दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें