फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में पानी आने से लाखों की फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना नदी में पानी आने से लाखों की फसल बर्बाद
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। यमुना नदी में ताजिया वाला बांध से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से तहसील क्षेत्र के यमुना से सटे कई गांवों में लाखों की फसल खराब हो गई है। इससे क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में यमुना नदी में ताजिया वाले बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जागोस, कोताना, खेड़ी प्रधान आदि गांवों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसमें लोकी, गन्ना, करेला, हरी मिर्च व अन्य फसलें शामिल हैं। बुधवार की शाम तक पानी नदी में बढ़ रहा था। नदी में पानी बढ़ने के बाद किसानों ने कहा यमुना में पानी आने से लाखों रुपये की फसल बर्बाद हुई है और किसानों को चिंता सता रही है। यदि ओर पानी बढ़ा तो काफी फसल नष्ट हो जाएगी और अधिकांश किसानों के आगे भुखमरी की स्थिति पैदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें