चमरावल के परिवार का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन धरना
बागपत। चमरावल गांव के एक परिवार ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा शिकायत करने के बाद भी खेतों से जल निकासी नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर जलनिकासी कराने की मांग की।
चमरावल गांव के रहने वाला दाताराम परिवार के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचा, जहां उसने धरना प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया खेत से जल निकासी न होने के कारण बेरोजगार हो गए हैं। चार साल से समस्या है। अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण परिवार के सामने अब भूखों मारने की नौबत आ गई है। जमीन को देखकर बेहद पीड़ा होती है। इसमें भूल्लेराम, नत्थू, मनोज, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, पीतम, कैलाशो, रेनू, रेखा, शशि आदि रहे।