फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने खाली कराई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा चेकपोस्ट स्थित वाणिज्य कर विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने डेरा डाल रखा था। बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर अधिकार और एसडीएम ने यहां से वाहनों को निकलवा दिया और रास्तों के बीच में गहरे-गहरे गड्ढे बनवा दिए।
विज्ञापन

वाणिज्य कर की जमीन पर हर समय दर्जनों ट्रक लदे रेत खड़े रहते थे। यही नहीं यमुना से रेत निकालकर यहां पर स्टॉक भी किया जा रहा था। वाणिज्य कर की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत कई बार लोग अफसरों से कर चुके थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर अधिकारी एके गुप्ता बागपत एसडीएम विवेक कुमार यादव के साथ भारी पुलिस बल को लेकर निवाड़ा चेकपोस्ट पहुंचे। अफसरों और पुलिस बल को देख वहां खड़े चालक अपने-अपने ट्रक लेकर चले गए। इसके बाद अफसरों ने जेसीबी को बुलवाकर जमीन के बाहर गहरे-गहरे गड्ढे खुदवा दिए गए, ताकि कोई वाहन विभाग की जमीन पर खड़ा न हो सके। वाणिज्य कर अधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि जमीन पर कार्यालय और कर्मचारियों के आवास बनने प्रस्तावित है। शासन से अभी बजट नहीं मिला है। इसके स्वीकृत होते ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जल्द ही दीवार भी बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें