फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भेजा फैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सैंट आरवी कान्वेंट स्कूल बड़ौली मेें शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश में आए दिन हो रहे आतंकी हमलों में शहीद होने वाले सैनिकों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान छात्रों ने सपा नेता आजम खां के सैनिकों को रेपिस्ट कहने के बयान की कठोर शब्दों में निंदा की गयी। उन्होंने आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को फैक्स भेजा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन व बच्चों ने आतंकी हमलों में मारे जा रहे सैनिकों को मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर किया। डायरेक्टर अनुराग जैन ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए देश व समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस दौरान डायरेक्टर ने सपा नेता आजम खां के सैनिकों को रेपिस्ट के बयान की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भारतीय सेना हमेशा देश की रक्षा करती है। आजम खा के बयान ने सेना का मनोबल गिराने का काम किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में छात्रों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को फैक्स भेजा। इस दौरान टीना, शीतल, स्वाति, नेहा, उर्मिला, रूबी, सपना, अंकिता, पारूल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें