फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कार्बन क्रेडिट के लिए बागपत के 500 किसानों को मिलेगा अनुदान

Sat, 19 Apr 2025 06:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजना पर शुरू हुआ काम
विज्ञापन


- कृषि सखियों को पांच हजार रुपये महीने होगा भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्राकृतिक खेती कराने के लिए बागपत के 500 किसानों को चार हजार रुपये एकड़ की दर से अनुदान मिलेगा। किसानों की सहायता करने के लिए नियुक्त 20 कृषि सखियों को पांच हजार रुपये की दर से भुगतान मिलेगा। प्राकृतिक खेती कराने का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल कुमार यादव ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया कि प्राकृतिक खेती के लिए बायो-रिसोर्स सेंटर की स्थापना कराने को एक लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। बागपत में प्राकृतिक खेती लिए 24 गांवों में 10 कलस्टर गठित किए हुए हैं। प्रत्येक कलस्टर में 50 हेक्टेयर जमीन तथा 50 किसान और दो कृषि सखी होंगी। यानी कुल 500 किसान तथा 20 कृषि सखी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती में रसायनिक उर्वरों तथा कीटनाशकों का उपयोग नहीं होगा। इससे ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आएगी। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने कहा कि प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा। यह खेती पूरी तरह से देशी गाय के गोबर तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों से की जाती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें