फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यभट्ट कॉलेज में बनेगा 500 बेड का एल-2 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यभट्ट कॉलेज में बनेगा 500 बेड का एल-2 अस्पताल
विज्ञापन

बागपत। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरूरपुर के बाद अब आर्यभट्ट कॉलेज को एल-2 अस्पताल बनाने की तैयारी है। आर्यभट्ट कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल तैयार कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल के संचालकों को भी आपात स्थिति के लिए 50 फीसदी बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।
अप्रैल माह में 291 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 231 केस एक्टिव है। संक्रमितों के इलाज के लिए सरूरपुर सीएचसी में 75 बेड का एल-2 अस्पताल शुरू किया गया है और खेकड़ा में 25 बेड बढ़ाए गए हैं। अब डौला स्थित आर्यभट्ट कॉलेज में 500 बेड का एल-2 अस्पताल शुरू करने की तैयारी है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि व्यवस्थाएं पूरी कर शीघ्र ही अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिले के सभी निजी अस्पतालों से बेड लिए जाएंगे। वहीं आपात स्थिति के लिए प्राइवेट अस्पताल संचालक 50 फीसदी बेड रिजर्व रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मरीज की देनी होगी सूचना
निजी अस्पतालों में मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देनी होगी। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने सभी निजी अस्पताल संचालक, क्लीनिक संचालकों और लैब को संक्रमित मरीज की सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें