फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अनुदान पर धान की तीन वैरायटी उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर धान की तीन वैरायटी उपलब्ध हैं। राजकीय केंद्रों से बीज खरीदने पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। इसके लिए किसानों को पंजीकरण संख्या तथा अभिलेख लेकर केंद्रों पर जाना होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी राजकीय बीज केंद्रों पर 1509, 1718 और पीबी 1121 की वैरायटी उपलब्ध हैं। बीज केंद्रों पर पहले आओ पहले पाओं के आधार पर किसानों को बीज वितरित किया जाएगा तथा 50 फीसदी का अनुदान मिलेगा। अच्छी उपज के लिए फसल की बुआई के दौरान फास्फोरस, पोटाश, जिंक सल्फेट और आधी मात्रा यूरिया डालना चाहिए। बताया कि एक हेक्टेअर में धान की फसल के लिए 90 किग्रा नाइट्रोजन, 60 किग्रा फासफोरस, 40 किग्रा पोटाश और पांच किग्रा जिंक डालने से फसल की पैदावार अच्छी होगी। उन्होंने 45 किग्रा नाइट्रोजन रोपाई के समय और 23 किग्रा नाइट्रोजन का प्रयोग रोपाई के 20 से 25 दिन और 22 किलो नाइट्रोजन का प्रयोग 50 से 60 दिन बाद डालनी चाहिए।
बीज शोधन करके करें बुआई
कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि कुछ किसान घर पर रखे बीज से धान की बुआई करते हैं। उन्होंने किसानों को घर पर रखे बीज को शोधन करके बुआई करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बीज शोधन कर बुआई करने से फसल में रोग लगने की संभावना कम हो जाती है और उपज भी अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें