फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर पानी में फंसीं 50 बाइकें खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना में मंगलवार दोपहर को हुई बारिश के कारण डेढ़ से दो फीट पानी भर गया। इससे वहां से गुजरने वाली बाइकें और गाड़ियां पानी में फंस गईं। जलभराव के कारण 50 से ज्यादा बाइकें खराब हो गईं और कई गाड़ियों में भी पानी भर गया। लोगों को धक्का लगाकर गाड़ियों को पानी से बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बारिश होते ही दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। हाईवे पर दो फीट पानी भरने से बाइक सवारों को काफी दिक्कत हुई। बस या ट्रक के तेज गति से निकलने पर कई बाइक सवार गिरते नजर आए। कई बाइकों के साइलेंसर में पानी भरने के कारण वे बंद हो गईं, जबकि कुछ के उपकरण भी खराब हो गए। इसके चलते बाइकों को खींचकर ले जाना पड़ा। मंगलवार को दिनभर में 50 से ज्यादा बाइकें और करीब पंद्रह गाड़ियां पानी में खराब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें