फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल कर्मी सहित 47 संक्रमित मिले, 231 केस एक्टिव

विज्ञापन
बागपत की शौकत मार्किट में खरीदारी के दौरान दोपहर के समय लगी लेगो की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
जिले में 2651 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या, 231 केस एक्टिव, सात डिस्चार्ज
विज्ञापन

बड़ौत क्षेत्र में ही 14 लोग संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में प्राइवेट अस्पताल कर्मी सहित 47 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 231 केस एक्टिव और कुल संक्रमितों की संख्या 2651 हो गई है। बृहस्पतिवार को सात मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गलियों को सील कर दिया है। सर्विलांस की टीम को संक्रमित के संपर्क में आने लोगों की सूची तैयार कर सैंपलिंग करने के निर्देश दिए है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को बड़ौत क्षेत्र में 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें लोकप्रिय अस्पताल की महिला कर्मी, गांधी रोड, अर्जुनपुरम, कासिमपुर खेड़ी, गुराना, बरवाला, लुहारी, जोनमाना, वाजिदपुर के अलावा कस्बा अमीनगर सराय, वाजिदपुर, ककौर कला, भड़ल में कोरोना संक्रमित मिलें है। जिले में कुल 47 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 सत्रों 1215 लाथार्थियों ने लगवाया टीका
बागपत। सीएमओ डा. आरके टंडन ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को छह केंद्रों पर 17 सत्रों में 1215 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। जिले में 69.83 फीसदी टीकाकरण हुआ। बृहस्पतिवार को बागपत ब्लॉक में चार सत्र में 225, बड़ौत ब्लॉक में तीन सत्र में 380, बिनौली ब्लॉक में दो सत्र में 80, छपरौली ब्लॉक में तीन सत्र में 105, खेकड़ा ब्लॉक में दो सत्र में 140 और पिलाना ब्लॉक में तीन सत्र में 150 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें