फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए 46 पर्यवेक्षक और 502 बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए 46 पर्यवेक्षक और 502 बीएलओ
विज्ञापन

बागपत में 502 बीएलओ व 46 पर्यवेक्षक होंगे नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निर्वाचन आयोग के चुनाव संबंधी कार्यक्रम जारी करने के साथ ही जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिले में 502 बीएलओ एक अक्तूबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे। चुनाव के लिए जिले में न्याय पंचायत के आधार पर 46 पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में बीएलओ एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक मतदाताओं की गणना एवं सर्वे कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन का कार्य करेंगे। इसके अलावा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएलओ छह नवंबर से 12 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर पांच नवंबर तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करेंगे। निर्वाचन सहायक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए एक बीएलओ तथा प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। जिले की 245 ग्राम पंचायतों में 502 मतदान केंद्र व 46 न्याय पंचायत है। आयोग से तीन हजार मतदाताओं पर एक बीएलओ नियुक्त करने के निर्देश है। जिले में सात लाख 44 हजार एक सौ 57 वोटर है। एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण एवं सर्वे कर नाम जोड़ने व काटने का कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन

2015 पंचायत चुनाव में मतदाताओं का ब्योरा
ब्लॉक मतदाता
खेकड़ा 96489
पिलाना 115891
बड़ौत 165289
छपरौली 103641
बिनौली 151611
बागपत 111236
कुल 744157
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें