संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। नगर पंचायत दोघट की बोर्ड बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 में कस्बे में विकास कार्यों के लिए 45 लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में पूर्व में ही गई कार्रवाई की पुष्टि की गई। नगर की सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत, कार्यालय फर्नीचर, वार्ड वार रोस्टर तैयार कर सफाईकर्मियों की तैनाती, कीटनाशकों के छिड़क़ाव कराने के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में चेयरपर्सन बबीता चौधरी, नगर पंचायत दोघट ईओ मनीष चौधरी, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, सुनीता, रामकली, अमित पंवार, रतन सिंह, संजीव शर्मा, मुकात अली, सतीश पंवार, शाकिर व बिजेंद्र मौजूद आदि रहे।
महंत का निधन
दोघट। झुंडपुर गांव के शिव मंदिर के महंत स्वामी सर्वानंद का बुधवार को निधन हो गया। उसके शव का ब्रजघाट में जल प्रवाह किया गया। यहां पर महाराज घनानंद, पंडित वाचस्पति, मदन सिंह, जसवीर, इंद्रपाल, सतीश, अरुण, रवींद्र व राजकुमार रहे। संवाद