फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 बच्चों को मिला मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य व देखभाल के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। जिले में अपने माता-पिता और संरक्षक को खोने वाले 22 परिवारों के 44 बच्चों को प्रमाण पत्र डीएम राजकमल यादव ने प्रदान किए।
विज्ञापन

जिले में 22 परिवारों के 44 बच्चों ने कोरोना संक्रमण के चलते माता-पिता या संरक्षक खो दिये थे। तीन परिवार के छह बच्चों की मां की मृत्यु कोरोना से हुई थी। 19 परिवार के 38 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। डीएम राजकमल यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में बच्चों को प्रमाण पत्र व एफडी पत्र सौंपे।
डीएम ने कहा कि इन बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया है। 0 से 18 वर्ष की उम्र तक के सभी बच्चों को इस योजना में शामिल किया है। बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए बाल कल्याण की सरकारी संस्थाओं में आवास, चल-अचल संपत्तियों की कानूनी सुरक्षा, बेटियों के विवाह हेतु एक लाख एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता, कस्तूरबा गांधी बालिका/अटल आवासीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों के लिए लैपटॉप/टेबलेट इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि योजना के अतिरिक्त जिला प्रशासन बागपत चल-अचल संपत्ति की देख-रेख करेगा। लखनऊ में इस योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजकमल यादव व एडीएम अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों, लाभार्थियों ने देखा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें