न्यायिक अधिकारी सहित 43 कोरोना संक्रमित मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में रविवार को न्यायिक अधिकारी और दमकल कर्मी सहित 43 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जबकि 17 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 2814 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 326 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि 43 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक न्यायिक अधिकारी और एक दमकल कर्मी भी शामिल है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजेशन कराया गया है। उनकी गलियों को सील कर आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोग मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।