फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बचाने के लिए रात्रि में पहरेदारी दे रहे हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र केे किसान जंगलों में बढ़ रहे बेसहारा पशुओं को लेकर चिंतित हैं। आलम यह है कि किसानों को अपनी ज्वार व गन्ने की फसल बचाने के लिए रात्रि में शेड्यूल बनाकर पहरेदारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान किरण सिंह, सत्यवीर, ब्रह्म पाल, सुरेंद्र, महीपाल, विनोद, तेजपाल व ओमवीर का कहना है कि क्षेत्र में किसानों के खेतों में आए दिन जंगली जानवरों व बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है, जो काफी मात्रा में फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। गेहूं कटाई के बाद किसानों ने खेतों मेें ज्वार व गन्ने की फसल बो रखी है। मौका मिलते ही बेसहारा पशु फसलों को नष्ट कर देते हैं। इससे प्रतिवर्ष किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार इस संबंध में विभागीय अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि आए दिन इनकी संख्याएं बढ़ती रही तो क्षेत्र के किसान तो बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नही किया गया तो आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें