फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलवाड़ी में ऊर्जा निगम की टीम से उलझे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में शनिवार को राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुछ ग्रामीण कई महिलाओं के साथ टीम से उलझ गए। इसे देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसडीओ और अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को धमकाया और दो लोगों के खिलाफ कोतवाली पर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम हिलवाड़ी गांव में अभियान चला रही है। इस दौरान कुछ लोग कई महिलाओं के साथ वहां पर आए और टीम के कर्मचारियों को गालियां देने लगा। कर्मचारियों ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर एसडीओ विकास अहलावत और अवर अभियंता रवि प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध करने वाले लोगों को जमकर हड़काया। बाद में कोतवाली में उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व व पूर्व में चलाए गए अभियान मेें काटे गए बकाया पर कनेक्शन को बिना अनुमति के चोरी छिपे चलाने और बिजली चोरी के मामले में दो लोगों में सुधीर व प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें