फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर जमकर उड़ा गुलाल, युवाओं ने किया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर जमकर उड़ा गुलाल, युवाओं ने किया धमाल
विज्ञापन


बागपत। होली पर जिले में गली, मोहल्लों से लेकर गांव-गांव में अबीर गुलाल उड़ाया गया। युवाओं की टोलियों हुड़दंग मचाया। महिलाओं की टोलियों ने भी रंगोत्सव मनाया। भाईचारे के प्रतीक रंगोत्सव को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। हर शहर, गांव और कस्बों की मोहल्ले और बस्तियों में होली का गुलाल उड़ाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। घर-घर में बच्चों ने होली का लुत्फ उठाया। युवाओं ने डीजे पर डांस किया। दाहा क्षेत्र के सभी गांवों में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चे, बड़े और महिलाओं ने होली खेली। छपरौली क्षेत्र के गांवों में होली पर युवाओं ने जमकर मस्ती की। बच्चे और महिलाओं ने भी जमकर होली खेली। अमीनगर सराय क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल रहा।
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में सुबह से ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया था जो शाम तक जारी रहा। शांतिपूर्ण त्योहार संपंन हुआ। युवा वर्ग और बच्चों ने जमकर मस्ती की। चांदीनगर क्षेत्र में होली का छुटपुट घटनाओं के बीच संपंन हुआ। सुबह से ही होली की मस्ती शुरू हो गई थी। शाम तक लोग रंग गुलाल उड़ाते हुए नजर आए। पिलाना क्षेत्र में दुल्हेंडी के मौके पर गली, मोहल्ले और बस्ती में होली की धूम रही। डीजे पर लोग जमकर थिकरते जश्न मनाया। पहले से ही युवाओं ने इसकी तैयार कर रखी थी। दोघट क्षेत्र में होली पर पर लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाया। बामनौली, टीकरी, दोघट, दाहा, भड़ल, कांहड आदि गांवों में मुख्य मार्गों से आने जाने वाले लोगों को भी रंग लगाया गया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही बच्चे होली खेलते नजर आए।
विज्ञापन

---------------
डीएम और एसपी ने मनाई होली
बागपत। रंगोत्सव के मौके पर डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी सराबोर रहे। विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी गई। डीएम और एसपी के कैंप कार्यालय पर होली कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ था।
---------------
पुलिस कर्मियों ने खेली होली
बागपत। पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को पुलिस लाइन, ऑफिस सहित जनपद के सभी थानों में में तीसरे दिन होली मनाई। एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। ढोल और डीजे पर रंग उड़ाए गए। उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

---------------
आर्य समाज मंदिर हुआ यज्ञ का आयोजन
अग्रवाल मंडी टटीरी। आर्य समाज द्वारा कस्बे आर्य समाज मंदिर में होली पर्व के अवसर पर यज्ञ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा विद्वान अशोक प्रबोध और पंडित दिनेश दत्त शर्मा रहे। अशोक प्रबोध ने कहा कि इन दिनों हमारे घरों में नवउत्पन्न अन्न आता है। उसी अन्न और अन्य सुगंधित पदार्थो से हमारे समाज में यज्ञ की परंपरा थी। समाज के सभी वर्ग मिलकर बड़े-बड़े यज्ञ किया करते थे। जिससे वातावरण में सुगंध फैल जाती थी। पंडित दिनेश दत्त शर्मा ने भजनों के माध्यम से प्रभु भक्ति और ऋषि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। यज्ञ में यज्ञमान मनोज कुमार आर्य रहे। अशोक सिंघल, मनोज आर्य, सतीश आर्य, आर्य वीरदल के संचालक मनोज कुमार आर्य, अभिमन्यु गुप्ता, भूषण, प्रियंका आर्या, शीशपाल, श्रीपाल, प्रमोद, संदीप, सुरेश चंद, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें