फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई समारोह में बालिकाओं ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें बालिकाओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य ममता शर्मा ने किया। समारोह में कक्षा आठ के छात्रों ने प्रधानाचार्य और अपनी अध्यापिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कक्षा सात के बच्चों ने कक्षा आठ के बच्चों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में कक्षा आठ की खुशी, मनीषा, शिखा ने सपना चौधरी के गीतों पर डांस किया। दामिनी, आकांक्षा व अक्शा ने लड़की आंख मारे, लत लग जागी पर मनीषा ने छोरी तू बड़ी बिंदास पर डांस किया। कक्षा आठ की छात्राओं ने कैटवॉक किया। प्रधानाचार्य ममता शर्मा ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए कार्यक्रमों की जमकर सराहना की। इसमें शोभा जैन, साधना, ममता जैन, नीशू, मेघा शर्मा, दिव्या जैन, निधि जैन, रुचि जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें