फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रहे स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन शिविर में तंबू निर्माण और रसोई का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक रामकृष्ण ने प्रशिक्षुओं को दो भागों में विभाजित किया। तंबू में विभिन्न प्रकार के गैजेट्स बनाए, इसमें पूजा घर, पानी का स्टैंड, कपड़े सुखाने और जूते रखने के स्टैंड बनाए। समिति के उपसचिव चौधरी प्रेमपाल सिंह, ऑडिटर जयपाल प्रधान, सदस्य धारा सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने अवलोकन किया। तंबू और गैजेट्स के बारे में पूछताछ की। प्रत्येक टॉली के लीडर ने अपनी-अपनी टॉली का परिचय कराया। प्रयोग की गई गांठ एवं बंधनों की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया। इसमें चार दिवस में देशभक्ति एवं स्काउट एंड गाइड गीतों पर किए अभ्यास का मंचन किया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जीवन में स्काउट गाइड के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें