फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 महिला समूहों को सामुदायिक निवेश निधि बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत विकास भवन सभागार में सीडीओ और एनआरएलएम के उपायुक्त ने 34 महिला समूहों को 37.40 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि के चेक बांटे।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन में सभागार में सामुदायिक निवेश निधि के चेक वितरित किए । सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि निधि से महिला समूह की सभी सदस्य स्व रोजगार करके अपना ओर आसपास की पड़ोस की महिलाओं को रोजगार देगी। इससे बेरोजगारी खत्म होगी। उन्होंने सभी महिलाओं को जागरूक किया। एनआरएलएम के उपायुक्त हुब लाल ने बताया कि जिले के 34 महिला समूहों को 37.40 लाख रुपये के सामुदायिक निवेश के चेक वितरित किए । उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को विकास भवन में मेघा कैंप लगेगा। इसमें समूहों को दो करोड़ से अधिक की निधि वितरित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें