फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हड़ में बालाजी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। कान्हड़ गांव में बालाजी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा के बाद दुर्गा मंदिर में बालाजी की मूर्ति स्थापित की गई।
विज्ञापन

बालाजी की शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बैंड धार्मिक धुने बजाते चले। बैंडों के बीच-बीच में मनमोहक झांकियां चल रही । शोभा यात्रा को देखने ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। मंदिर में पंडित गौरी शंकर और पंकज शर्मा ने पूजा अर्चना कर बालाजी महाराज की मूर्ति व कलश की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूर्ण कराया। पंडित गौरीशंकर ने बताया कि सुबह मूर्ति की पूजा अर्चना के बाद पूरे गांव में मूर्ति की परिक्रमा पूर्ण होने पर वापस मंदिर पहुंचकर यज्ञ में पूर्ण आहुतियों के साथ कार्यक्रम समापन हुआ। इसमें सुरेंद्र सिंह, भोपाल गिरी, दीपक कुमार, संजू, बाबूराम, रूपक कुमार, सनोज कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें