फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली में श्मशान घाट में रखे गए हैं गोवंशीय पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली में श्मशान घाट में गोवंशीय पशुओं को रखवाया गया है। छपरौली में यमुना पर स्थित श्मशान घाट की 0.25 हेक्टेयर भूमि है।
विज्ञापन

जिले में करीब सात हजार बेसहारा गोवंशों ने करीब 25 हजार किसानों और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। लोगों ने गोवंशीय पशुओं को पंचायत घरों से लेकर स्कूलों तक में बंद कर दिया है। छपरौली में पिछले 10 साल से तैयार श्मशान घाट में अब गोवंश को रखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना नदी के पास ही लोग शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। शमशान घाट में वर्तमान में 13 निराश्रित गोवंशीय पशु यहां पर रखे हुए है।
विज्ञापन


खट्टा के लोगों ने प्रभारी सीवीओ से की शिकायत
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव के लोग प्रभारी सीवीओ डॉ. बीएस शर्मा से मिले। बताया कि बेसहारा गोवंशों ने किसानों को नुकसान पहुंचा दिया है। करीब साढ़े तीन सौ गोवंशीय पशु है। उनकी व्यवस्था कराई जाए। जिससे किसानों को लाभ मिल सके। प्रभारी सीवीओ डॉ बीएस शर्मा ने बताया कि खट्टा गांव में गो-संरक्षण केंद्र पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। विभिन्न स्थानों पर अस्थाई गोवंश आश्रय केंद्र पर कार्य चल रहा है। जल्द उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसमें गजराज, संजीव रावत, जयचंद, रामपाल, बिजेंद्र, पवन, यशपाल रातव, राजकुमार, भूप सिंह, सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें