फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, खेकड़ा पालिका का ताला खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बकाया वेतन और ईओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय के बाहर सफाई कर्मियों का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। एसडीएम और चेयरपर्सन सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे। दोनों ने किसी तरह सफाई कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद पालिका के मुख्य गेट का ताला खुलवाया। उन्होंने कहा मांगों को लेकर आंदोलन चलेगा।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर पालिका के सफाईकर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। सफाई कर्मियों की हड़ताल से खेकड़ा नगर में चारों तरफ गंदी के अंबार लगे हैं। नालियों का गंदा पानी मार्गों पर बह रहा है और लोग गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने पर मजबूर हैं। बुधवार को शाम करीब चार बजे एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग, चेयरपर्सन संगीता धामा एवं थाना प्रभारी उमेश रोरिया नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका के मुख्य गेट का ताला खुलवाने की बात कही। जिस पर सफाई कर्मी भड़क गए। एसडीएम और चेयरपर्सन ने ने सफाई कर्मियों को घंटों मशक्कत कर समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद सफाई कर्मी मान गए। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट का ताला खोल दिया। सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं मिल जाता व ईओ का तबादला नहीं हो जाता, तब तक धरना चलेगा। इसमें बबली, कीर्ति, सुुनीता, सनेश, संगीता, मालती, सीमा, मीनाक्षी, राकेश, बीरमती, मंजू, पुष्पा, पिंकी, रीतू, रामो, सरोज, किरण, मोनू, संजय, सुल्तान, सुंदर, चुन्नू, अजय, छोटे, सूरजपाल, बिल्लू, सोनू, अमित आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे।

दुरुस्त कराई जाएगी सफाई व्यवस्था : संगीता धामा
खेकड़ा। चेयरपर्सन संगीता धामा ने कहा नियमित सफाई कर्मियों को बृहस्पतिवार से कार्य पर लगाकर और नागरिकों के सहयोग से सफाई व्यवस्था पटरी पर लाई जाएगी। जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें