फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम कर्मी कर रहे हैं उपभोक्ताओं का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओर से बिना मीटर रीडिंग लिए ही उपभोक्ताओं को बिल भेज दिया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। कनेक्शन कटवा चुके उपभोक्ताओं को नियमित बिल भेजकर मानसिक शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर में मीटर रींडिग फ्रेचाइजी द्वारा कराई जाती है। मीटर रीडिंग के लिए रखे हुए लोग नियमित रीडिंग न लेेकर घर बैठे ही मनमाने तरीके से रीडिंग भेज देते हैं। बिलों को सही कराने के नाम पर उन्हें परेशान किया जाता है। गांधी रोड निवासी अमन ने बताया कि उनके दो विद्युत कनेक्शन हैं। इनकी पिछले कई माह से मीटर रीडिंग नहीं ली गई और बिल बराबर मनमाने तरीके से भेजे जाते हैं। कोताना रोड निवासी सुरेश, राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी दुकानों पर विद्युत कनेक्शन है। जिन्हें उनके द्वारा कुछ दिन पहले कटवाया जा चुका है। एक अक्तूबर को मीटर जमा कर फाइनल बिल बनाने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कर संबंधित सभी कागजात कार्यालय में जमा करने के बाद भी नियमित बिल भेजे जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि मीटर रीडिंग के दौरान मीटर रीडर उपभोक्ताओं को डरा धमकाकर अवैध वसूली भी करते हैं, विरोध करने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देते हैं। एसडीओ विकास अहलावत ने कहा कि इस प्रकार की शिकायतें उन्हें मिली है, इसकी जांच कर जल्द कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें