बागपत। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश जारी होते ही मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ ने सभी जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को तैनाती के स्थान पर ही निवास करने के लिए निर्देशित किया है। इसके लिए सभी अधिकारियों को प्रमाणपत्र भी देना होगा। तैनात वाले स्थान पर नहीं रहने वालों की सूची में एसडीएम से लेकर डॉक्टर भी शामिल हैं। सबका ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
जिले में ब्लॉक स्तर, तहसील और जिला स्तर पर अधिकारी तैनाती वाले स्थान पर अधिकांश अधिकतर कर्मचारी और अधिकारी निवास नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आदेश जारी किया। डीएम ने सभी जिले के अधिकारियों को इस संबंध में आदेश से अवगत कराया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आदेशित किया तैनाती वाले स्थान पर ही निवास करेंगे।
सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने भी जिला से बाहर जाने वाले डॉक्टरों को ब्योरा इकट्ठा कराया। इसके बाद उन्हें तैनाती वाले स्थान पर निवास करने के लिए निर्देशित किया।
ये अधिकारी नहीं करते तैनाती वाले स्थान पर निवास
बागपत। सीडीओ ने बताया कि तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा तैनाती वाले स्थानों पर निवास नहीं करते हैं।