फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत से बाज नहीं आ रहे विद्युत निगम के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कर्मचारी विभाग को हर माह चूना लगा रहे हैं। हाल ही में नगर की बिजरौल रोड स्थित एक कॉलोनी में खंभा शिफ्ट करने का मामला ठंडा नहीं हुआ कि विभागीय कर्मचारियों ने बावली रोड पर चीफ गन हाउस के पास गली में एक ओर खंभा शिफ्ट कर दिया। दूसरी तरफ मामला उजागर होते ही बुधवार को अधिशासी अभियंता प्रथम के आदेश पर जेई जांच में जुट गए हैं।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात कर्मचारी विभागीय कार्रवाई विभाग को हर माह चूना लगाने मेें कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जहां कुछ दिन पूर्व कर्मचारियों द्वारा बिजरौल रोड स्थित एक कॉलोनी के मकान मालिक से सांठगांठ कर खंभा शिफ्ट करने का मामला सामने आया , वहीं दूसरा मामला बुधवार को बावली रोड स्थित चीफ गन हाउस के पास गली में एक ओर खंभा शिफ्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। एक साथ दो-दो खंभे बिना स्टीमेट तैयार किए व विभाग को बिना अनुमति लेकर शिफ्ट होने के मामले से विभागीय अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर से एसई रामबीर सिंह ने कठोर नाराजगी जताकर कर्मचारियों को फटकार लगाई और अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह के आदेश पर जेई आलोक मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटे हैं। जेई आलोक ने कहा खंभा शिफ्ट करने की शिकायत मिली, इसकी जांच की जा रही है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह ने कहा शिकायत मिलते ही क्षेत्रीय जेई आलोक को मौके पर जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत देने के निर्देश दिए हैं। विभाग का नुकसान बर्दास्त नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें