फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा-रमाला मार्ग पर आक्रोशित यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। टांडा-रमाला मार्ग पर दो घंटों तक बस का इंतजार करने के बाद जब बस नहीं आई तो आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान आक्रोशित यात्रियों ने मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर यात्रियों को शांत किया। यात्रियों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को काफी संख्या मेें यात्री टांडा-रमाला मार्ग पर किरठल बस स्टैंड के पास खडे़ थे, दो घंटे तक जब इस मार्ग पर कोई बस नहीं आई तो यात्रियों ने इसकी सूचना एआरएम व अन्य विभागीय अफसरों को दी, सूचना देने के बाद भी जब कोई बस वहां नहीं पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने कहा मार्ग पर बसों का संचालन ठप है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। दिन के समय एक-दो बस आ जाती है, लेकिन शाम होते बसें इस मार्ग से गायब हो जाती है, इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जुगाड़, ट्रैक्टर, बाइकों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
इसमें सागर, शुभम, दीपक, पुष्पेंद्र, राजीव, महक सिंह, प्रमोद, धर्मपाल, उमेश, जितेंद्र, सुरेंद्र, यशवीर आदि रहे। इस संबंध में एआरएम योगेंद्र पाल ने कहा प्राइवेट बसों की हड़ताल के चलते परेशानी आई है। हमने इस मार्ग पर बसों का संचालन बढ़ा दिया है, अब यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें