फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिहिर भोज ने समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। गुर्जर प्रतिहार शासक सम्राट मिहिर भोज की जयंती अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मिहिर भोज ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। वहीं बाइक रैली निकालकर श्रद्धांजलि दी। युवाओं को उनके पदा चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को गुर्जर समाज के लोगों ने गुर्जर प्रतिहार शासक सम्राट मिहिर भोज की जयंती अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में मनाई गई। फूलवती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में गुर्जर महासभा ने जयंती मनाई। इसके बाद गोष्ठी की। इसमें वक्ताओं ने मिहिर भोज गुर्जर को अखंड भारत का निर्माता बताया। 50 वर्ष तक भारत पर शासन किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा पर विशेष बल दिया। राज्य की न्याय व्यवस्था सुदृढ़ कर भारत राष्ट्र को मजबूत किया। उनके समय पर सीमाओं का विस्तार ईरान, इराक से लेकर श्रीलंका, वर्मा, नेपाल, तिब्बत, भूटान तक था। वक्ताओं ने युवाओं से सम्राट मिहिर भोज के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसकी अध्यक्षता टीकम सिंह ने की। संचालन कोषाध्यक्ष प्रमोद धामा ने किया। इसमें प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह, मासटर श्योराज सिंह, प्रधान रामपाल धामा, गजेंद्र बली एडवोकेट, चमन चौधरी, सौरभ बैंसला, देवेंद्र, अमरजीत, परशुराम, अमरवीर, करतार पहलवान मौजूद रहे। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती मनाई। बाइक रैली का आयोजन किया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली वात्सायन पैलेस के पास समाप्त हुई। यहां पर सभा हुई। इसमें महासभा के संगठन मंत्री सुबोध बैसला ने संबोधित किया। रैली दर्जनों गांवों से होकर गुजरी। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख रामकरण गुर्जर और संचालन मनोज गुर्जर ने किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष के पति पवन मावी रहे। इस दौरान अंकुर गुर्जर, करतार , सूरजपाल, आजाद धामा, राजू पहलवान, डॉ. यूके चौधरी, नरेंद्र पंवार, महेंद्र बंसल, प्रदीप पंवार, मनोज धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें