बड़ौत (बागपत)। तहसील मेें संपूर्ण समाधान दिवस मेें एसडीएम और सीओ ने शिकायतें सुनीं। इसमें 54 शिकायतें आईं। लेकिन मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। अनुपस्थित रहने पर चार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
समाधान दिवस में एसडीए आशीष कुमार और सीओ रामानंद कुशवाहा ने शिकायतें सुनी। रूबी पत्नी सुनील ने एसडीएम को शिकायत की कि उसकी शादी गांव लौहड्डा से हुई थी। वह काहन्ड़ गांव की रहने वाली है। उसके परिजन उसके हक की जमीन नहीं दे रहे है। उसे जान का खतरा बना है। वहीं मलकपुर गांव के रणवीर, बलजोर आर्य, मनोज आदि ने शिकायत की मलकपुर गांव में पानी निकासी का नाला है। उसमे पौधे उगने के कारण और सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो रही है और गलियों में पानी भरा है। इससे मकानों में दरारें आ रही है। सिरसली गांव के ग्रामीण राजीव कुमार आर्य, राजू तोमर प्रधान, गुलजार, रियाजुदीन, समयदीन, मुमताज, यासीन, मोमीन, इरफान ने शिकायत की कि नाले पर अवैध कब्जे के कारण पानी की निकासी बाधित है। गलियों मेें पानी भरा है। इससे आने-आने मेें परेशानी हो रही है। उन्होंने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। इसके अलावा मकान गिरने, नाली चकरोड, चकबंदी संबंधी 54 शिकायतें आईं। इनमेें से एक का भी मौके पर निदान नहीं हो सका। समाधान दिवस मेें अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने उपमुख्य चिकित्साधिकारी बड़ौत, सहायक अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय, चकबंदी बड़ौत, सहायक चकबंदी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।