फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास पर धंसी रेलवे लाइन, 45 मिनट रोकनी पड़ी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बारिश के चलते सूरजपुर महनवा अंडर पास के निकट रेलवे लाइन धंस गई। चेकिंग पर निकले रेल मित्र ने रेलवे लाइन धंसी हुई देख सूझ बूझ का परिचय दिया। ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रुकवाया। इसके बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब 45 मिनट तक ट्रेन जंगल मेें खड़ी रही। रेलवे लाइन की मरम्मत कराने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही जिलेभर में बारिश चल रही है। बारिश होने के कारण रेलवे के अधिकांश अंडर पास तरणताल बन गए हैं। बारिश होने से सूरजपुर महनवा गांव में अंडर पास में पानी भर गया है। इस कारण वहां ट्रेन की पटरी के आसपास से मिट्टी नीचे धंस गई। चेकिंग पर निकले रेल मित्र सहंसर पाल ने मिट्टी धंसी देखी तो जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पौने चार बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाले पैसेंजर 54475 ट्रेन को क्षतिग्रस्त रेलवे लाइन से पहले ही लाल झंडी दिखाकर रुकवा दिया। इसके बाद रेलवे विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नीचे दबी लाइन को ठीक कराया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन यात्रियों को आगे के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों और लोगों ने रेल मित्र सहंसर पाल की सूझबूझ की सराहना की।
उधर, स्टेशन अधीक्षक सतीश ने बताया कि बारिश के कारण अंडर पास के पास मिट्टी नीचे बैठने के कारण रेलवे लाइन नीचे दब गई थी। गेट मित्र की सूझबूझ से हादसा टला है। लाइन को मिट्टी और पत्थर डलवाकर ऊपर करवा दिया गया है। इसके बाद ट्रेन को स्टेशन के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


पता चलते ही यात्रियों की थम गई थी सांसे
अग्रवाल मंडी टटीरी। ट्रेन में बैठे यात्रियों को जब मामले का पता चला तो सभी की सांसे थम गई थी। इसके बाद तो सभी सगे संबंधियों को फोन पर सूचना देना शुरू कर दिया। ट्रेन से उतरकर किसी ने वीडियो बनाई तो कोई कर्मचारियों के साथ उनकी मदद करवा रहे थे। करीब 45 मिनट तक ट्रेन सूरजपुर महनवा के जंगल में खड़ी रही।

सूरजपुर महनतवा उतर गए आसपास के यात्री
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा अंडर पास के निकट ट्रेन के रुकने के बाद बागपत रोड स्टेशन के यात्री वहीं से उतरकर अपने गणतव्य के लिए पैदल ही रवाना हो गए। दूर दराज क्षेत्रों के यात्री ट्रेन चलने का इंतजार देख रहे थे।

मुसीबत बन सकते हैं अंडर पास, टेंशन बढ़ी
अग्रवाल मंडी टटीरी। अंडर पास के निकट इस तरह का मामला मिलने से रेलवे विभाग के अधिकारियों की टेंशन बढ़ गई है। जिले के कई जगह अंडर पास का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर भी उन्हें नियमित बारिश के समय निरीक्षण करना पड़ेगा। ताकि कोई ट्रेन हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें