छपरौली (बागपत)। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर में निरीक्षण करने आई टीम ने कार्यालय के रजिस्टर चेक किए और कक्षा में जाकर बच्चों से प्रश्न पूछें। जांच टीम में सरस्वती विद्या मंदिर दोघट की प्रधानाचार्य रामकुमार शर्मा एवं अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा रहे। उन्होंने शैक्षिक स्तर का जांच पड़ताल की। कार्यालय के कैश रजिस्टर शुल्क एवं छात्र उपस्थिति पंजिका के बारे में जांच की। कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों से सवाल पूछे। नर्सरी क्लास के बच्चों से गिनती सुनी तथा प्रथम क्लास से पहाड़े सुने। कक्षा तीन बच्चों से मानव निर्मित वस्तुओं की जानकारी ली। कक्षा पांच के बच्चों से विज्ञान विषय से कंकाल तंत्र बारे में पूछा। बच्चों द्वारा सही जवाब दिए तो जांच टीम ने स्कूल के बच्चों की प्रशंसा कर खुशी जाहिर की। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य किरण पाल सिंह, अंजलि, अंकुर, तरुण मौजूद रहे।
पेंशन दिलाने की मांग
बागपत। अमीनगर सराय कस्बा निवासी सूरजो पत्नी स्वर्गीय वेदप्रकाश ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि पति की मृत्यु के बाद कुछ दिनों तक पेंशन मिली, उसके बाद बंद कर दी। काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की।