फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल ने मरम्मत कार्य से खड़े किए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मलकपुर चीनी मिल का नया पेराई सत्र लटकने की संभावना बनने लगी है। मिल ने पिछले करीब ढाई माह से मरम्मत का काम नहीं कराया है। आर्थिक परेशानियों का हवाला दिया जा रहा है। गन्ना उपायुक्त हरपाल सिंह और डीसीओ सुशील कुमार ने चीनी मिल का निरीक्षण किया। मिल में कर्मचारी नहीं मिले। चीनी मिल अधिकारियों से मोबाइल पर बात की तो मरम्मत कार्य कराने में असमर्थता जता दी है। इससे पेराई सत्र समय पर शुरू होना बेहद मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल पर किसानों के 418 करोड़ रुपये बकाया है। हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं कि चीनी मिल की बिक्री का सौ प्रतिशत भुगतान किसानों को किया जाए। चीनी मिल का कहना है कि पहले 85 प्रतिशत भुगतान किसानों को किया जा रहा था, लेकिन अब सौ फीसदी के आदेश हुए हैं। नए पेराई सत्र से पहले चीनी मिल मरम्मत कार्य करती है, लेकिन अभी तक मलकपुर चीनी मिल ने मरम्मत शुरू नहीं की है।
गन्ना उपायुक्त हरपाल सिंह और डीसीओ सुशील कुमार ने सोमवार को चीनी मिल का निरीक्षण किया। टीम को मिल में कर्मचारी नहीं मिले और न ही मरम्मत का कार्य चल रहा था। डीसीओ ने बताया कि अगर चीनी मिल तुरंत मरम्मत का कार्य करें तो दिसंबर से पहले पेराई सत्र शुरू नहीं हो सकेगा। चीनी मिल अधिकारियों से बात की तो उन्होंने आर्थिक परेशानियों का हवाला देकर मरम्मत कार्य में असमर्थता जता दी है। इससे आशंका है कि मिल का पेराई सत्र लटक सकता है। गन्ना उपायुक्त ने जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें