बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज को ‘ग्रीन डे’ के रूप में मनाया। इस मौके पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में वंशिका और अमीरा प्रथम रही।
सोमवार को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘ग्रीन डे’ धूमधाम के साथ मन। इसमें मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुंदर डिजाइन बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाकर हरियाली फैलाने का संदेश दिया। प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि जूनियर वर्ग की मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा पांच से वंशिका शर्मा प्रथम, बुलबुल द्वितीय और तानिया तृतीय रही। सीनियर वर्ग में कक्षा आठ से अमीरा प्रथम, कक्षा सात से तूबा और कक्षा छह से फराह संयुक्त रूप से द्वितीय, कक्षा छह से मनिका तृतीय रही। ग्रीन डे सेलिब्रेशन में शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। इसमें प्रदीप, बबलेश, आरके यादव, अभिषेक, हिमांशु, अजीत, गौरव, राजीव, सुनील, आशीष आदि रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता हुई आयोजित छपरौली
छपरौली। कस्बे के एंबीशन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें ज्योति, वर्षा, तनु, स्नेहा, अपूर्वा, तान्या, रिया, खुशी और स्वीटी आदि रही। प्रबंधक प्रविंद्र खोखर ने हरियाली तीज के विषय में बच्चों को बताया। इसमें शिक्षक वर्ग से अंजलि, अनीता, सोनिया, शिवानी, रूबी, प्रमिला एवं गरिमा का सहयोग रहा।