अमीनगर सराय। कांवड़ मेले के पहले दिन पुरा गांव में आस्थान और देशभक्ति की बयार बही। यहां पहुंचे कांवड़िए तिरंगा लेकर पहुंचे। जिससे माहौल में भोले की भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग भी घुल गया। भारत मां के जयकारे लगाए गए।
बुधवार को पुरा गांव में दूर तक केसरिया रंग ही नजर आया। शिव की भक्ति में चूर कांवड़िए गंतव्य की ओर बढ़े जा रहे थे। ऐतिहासिक शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। कांवड़ पर तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे। आस्था और देशभक्ति का रंग एक साथ नजर आया। भारत मां के जयकारे लगाए गए। भोले के भजनों के साथ देशभक्ति के गीत भी खूब बजाए गए। तिरंगा लेकर पहुंचने वाले कांवडिय़ों की संख्या पिछले सालों की अपेक्षा इस बार अधिक देखी गई। झंडे को लहराते हुए कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़े। हर कांवड़ पर तिरंगा झंड़ा दिखा।
--------------
परशुराम खेड़े पर भी पहुंचे कांवड़िए
अमीनगर सराय। परशुरामेश्वर महादेव के पास परशुराम खेड़े पर भी श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। करीब 15 साल पहले सूरजमुनि महाराज ने सपने में यहां आकर इस पावन धाम को विकसित करने की प्रेरणा दी जिससे सुराजमूनी जी महाराज व उनके शिष्य देवमुनि जी महाराज ने मंदिर का निर्माण कराया।
--------------