भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा
बिनौली। मालमाजरा जिवाना गुलियान गांव के शिव मंदिर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्तिभाव के साथ विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मंदिर में भगवान शिव परिवार की मूर्ति स्थापित की। इस दौरान ग्रामीणों ने बैंडबाजों के साथ गांव की परिक्रमा भी की।
शिव मंदिर प्रांगण में चार अगस्त से पंडित आचार्य उमेश कौशिक के निर्देशन में चल रही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में ग्रामीण श्रद्धा के साथ शामिल हुए। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रात:काल नित्य नियम भूमि शुद्धि, मूर्ति शुद्धि, कर भगवान शिव परिवार में भगवान शिव शंकर, पार्वती माता, शिवलिंग, नंदी, कार्तिक, गणेश की मूर्तियों की मनमोहक झांकी तैयार कर बैंडबाजों के साथ दोनों पूरे गांव की परिक्रमा की। इस दौरान ग्रामीण बैंडबाजों द्वारा भोले के भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने विधिविधान पूर्वक भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना कर मंदिर में मूर्तियों को विराजमान किया। सांयकाल मंदिर में भजन संध्या और जागरण का भी आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान शेलेंद्र प्रताप ठाकुर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर गांव के ग्रामीण और महिलाएं मंदिर जी में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रधान आदित्य सौलंकी, पंडित जनार्दन शर्मा, ब्रजपाल ठाकुर, सुभाष ठाकुर, अजय सौलंकी, विनोद सैनी, प्रेमपाल, रोताश प्रधान, अन्नू, रुद्रप्रताप राणा, गुलवीर ठाकुर, अंशिका, यशोधर्मा आदि मौजूद रहे।