बड़ौत (बागपत)। रालोद कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यालय से सिंचाई विभाग के डाक बंगले से बाइक रैली निकाली और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर इसका समापन किया गया।
रालेाद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ता एकत्र हुए, जिनमें पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। यहां से उन्होंने हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के अंतर्गत बाइक रैली निकाली, यह रैली छपरौली पुस्तकालय पर समाप्त होनी थी, लेकिन बरसात के चलते इसका समापन सिंचाई विभाग के बंगले पर किया गया।
बैठक मेें जिलाध्क्ष सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि 12 अगस्त को हल्ला बोल पोल कार्यक्रम मेें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भाग लेंगे। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, टूटी सड़कें, गन्ना भुगतान, बढ़ी बिजली दरों को लेकर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रहपाल सिंह ने कहा कि आज देश कारगिल विजय दिवस की 19 वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर रालेाद की तरफ से वे शहीदों को नमन करते हैं। संचालन सुरेश राणा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. अजय कुमार, वीरपाल राठी, मनेाज तोमर, अक्षय मलिक, प्रियवत राणा, वीर सिंह तोमर, विनोद तुगाना, मोहित मुखिया, बिजेंद्र, रविंद्र प्रधान, सुबोध राणा, आदित्य प्रधान, डा. राजपाल, राममेहर हेवा, देशपाल, लोकपाल, ऋषि ठेकेदार आदि शामिल रहे।